सिंगापुर ने होटलों में भारतीय कुक को नियुक्त करने की दी अनुमति
सिंगापुर ने होटल इंडस्ट्री में वर्कफोर्स की कमी से निपटने के लिए भारतीय कुक को नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर ने हाल ही में भारतीय रेस्टोरेंट में कुक के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है। गैर-पारंपरिक स्रोतों (एनटीएस) वर्क परमिट धारकों को नियोजित करने के इच्छुक प्रतिष्ठान 1-सितंबर से आवेदन कर सकते हैं।