सिंगापुर पहुंचने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

सिंगापुर पहुंचने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर के कार्यालय ने बताया, "संसद के स्पीकर को गोटाबाया के इस्तीफे का पत्र मिल गया है।" वहीं, सिंगापुर सरकार ने बताया कि गोटाबाया एक 'निजी दौरे' पर सिंगापुर आए हैं और उन्हें यहां शरण नहीं दी गई है।

Load More