सिंगापुर में 20 साल में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी
सिंगापुर के एक मानवाधिकार संगठन ने बताया है कि सिंगापुर में इस हफ्ते एक महिला को फांसी दी जाएगी। संगठन ने फांसी रोकने की मांग कर बताया कि सिंगापुर में लगभग 20 वर्षों में पहली बार किसी महिला को फांसी दी जाएगी। 45-वर्षीय महिला को 2018 में 30 ग्राम हेरोइन की तस्करी के लिए मौत की सज़ा सुनाई गई थी।