सिंगापुर में दो लड़कियों से छेड़छाड़ के जुर्म में भारतीय शेफ को हुई 4 माह की जेल की सज़ा
सिंगापुर में सुशील कुमार नामक 44 वर्षीय भारतीय शेफ को एक नाबालिग समेत दो लड़कियों से छेड़छाड़ करने के जुर्म में करीब चार माह की जेल की सज़ा सुनाई गई है। अदालत में हुई सुनवाई के मुताबिक, कुमार ने 19 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ की जबकि 14 वर्षीय किशोरी को अनुचित तरीके से छूने व किस करने की कोशिश की।