सिंगापुर में पुलिसकर्मी पर हमला करने के मामले में भारतीय को हुई 11 साल से अधिक की जेल

सिंगापुर में 2 साल पहले दोस्त को सिगरेट पीने से रोकने को लेकर पुलिस अफसर पर हमला करने के मामले में एक भारतीय शख्स को 11 साल 9 महीने जेल की सज़ा सुनाई गई है। 32 वर्षीय दोषी विकनेश्वरन सिवन ने धारदार हथियार से पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया था जिससे उसके पैर में गहरी चोट आई थी।

Load More