सिंगापुर में मोटरसाइकल खरीदने से ज़्यादा महंगा हुआ उसके लिए परमिट लेना
सिंगापुर में मोटरसाइकल के लिए परमिट्स लेने की लागत एक नई ऐंट्री-लेवल बाइक खरीदने से ज़्यादा पड़ती है। सिंगापुर में लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के डेटा के मुताबिक, देश में मोटरसाइकल का 10 साल का परमिट लेने की लागत इस महीने बढ़कर रिकॉर्ड S$12,801 (₹7.46 लाख) पर पहुंच गई। इसकी तुलना में सिंगापुर में ऐंट्री-लेवल बाइक
करीब S$5,000 में मिलती है।