सिंगापुर व हॉन्ग-कॉन्ग के बाद एमडीएच व एवरेस्ट के मसालों पर नेपाल ने लगाया बैन
सिंगापुर व हॉन्ग-कॉन्ग के बाद अब नेपाल ने भी एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के आयात, उपयोग और बिक्री पर बैन लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्णा महाराजन ने कहा है कि इन दोनों ब्रैंड के मसालों में खतरनाक रसायनों की जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।