सिंगापुर व हॉन्ग-कॉन्ग के मुकाबले भारत में बैंकर्स के वेतन में होगी अधिक वृद्धि: रिपोर्ट
'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर व हॉन्ग-कॉन्ग के मुकाबले भारत में बैंकर्स के वेतन में इस साल अधिक वृद्धि होने का अनुमान है। 2024 में भारत में बैंकर्स का वेतन 10% बढ़ने का अनुमान है जबकि सिंगापुर व हॉन्ग-कॉन्ग में यह 4% बढ़ सकता है। बकौल रिपोर्ट, सिंगापुर व हॉन्ग-कॉन्ग के मुकाबले भारत में रहने की लागत कम है।