सिंगापुर से इलाज कराने के बाद आज भारत वापस आएंगे लालू यादव, बेटी ने ट्वीट कर दी जानकारी
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से किडनी का इलाज कराने के बाद शनिवार को भारत वापस आ रहे हैं। उनकी बेटी रोहिणी ने ट्वीट कर कहा, "मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज़ अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ कर आप सब के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का खयाल रखिएगा।"