'सिंघम' के सीन को लेखक पीटरसन ने समझा एआई-जेनरेटेड, लिखा- 'गुडबाय हॉलीवुड'
कनाडाई लेखक जॉर्डन पीटरसन ने 'सिंघम' के एक सीन को एआई-जेनरेटेड समझ लिया और लिखा, "शानदार। गुडबाय हॉलीवुड।" उन्होंने एक पोस्ट रीट्वीट किया जिसमें लिखा था, "प्रॉम्प्टः- एक फुर्तीला भारतीय पुलिस अधिकारी...घूमती हुई कार से निकलकर...दूसरी कार के टायरों पर गोली चलाता है जिससे वह पलट जाती है।" दरअसल, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वीडियो बनाने वाला एआई मॉडल लॉन्च हुआ है।