सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी ने मिलकर पुलिस की यूनिफॉर्म खराब करवा दी: आईपीएस अधिकारी
आईपीएस अधिकारी विजय सिंह गुर्जर ने ट्वीट किया है, "ये सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी ने मिलकर हमारी पुलिस की यूनिफॉर्म खराब करवा दी।" उन्होंने कहा, "शर्ट के 3-4 बटन छोड़कर जो पैंट पहनी जाती थी अभी लगभग पैरों पर बांधी जाने लगी है। नियमानुसार सिलाई की हुई और स्वाभिमान से पहनी हुई वर्दी व्यक्तित्व को ही बेहतर बना देती है।"