सिंधिया के मना करने के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ता बरसाता रहा गुलाब, वह बोले- 'बस हो गया'
गुना (एमपी) आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से राजू पंत नामक कार्यकर्ता मिलने आया और सिंधिया के मना करने के बावजूद वह पॉलीथीन में भरी गुलाब की पंखुड़ियां उन पर बरसाता रहा। वीडियो में सिंधिया कह रहे हैं, "मैं करा दूंगा राजू, बस हो गया...फूल बरसाना बंद करो।" बकौल रिपोर्ट्स, राजू किसी फरियाद को लेकर सिंधिया के पास गया था।