सिंह इज़ किंग: संसद की सुरक्षा चूक में शामिल शख्स को पकड़ने वाले सांसद को लेकर शशि थरूर
कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला द्वारा संसद की सुरक्षा चूक में शामिल शख्स को पकड़ने के दावे के बाद पार्टी के सांसद शशि थरूर ने उनकी तारीफ की है। थरूर ने उनका वीडियो शेयर कर कहा, "सिंह इज किंग! बहुत बढ़िया औजला, मेरे बहादुर सहयोगी, जिन्होंने लोकसभा में घुसपैठिए का सामना किया।" मामले में अब तक 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।