सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सीएम की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति का हुआ गठन
मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के कार्यों का निर्णय लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है। समिति सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संपन्न कराए गए कार्यों की समीक्षा, कार्योत्तर स्वीकृति व अतिरिक्त राशि आवंटन के प्रस्ताव आदि पर निर्णय लेगी।