सिक लीव लेने वाले क्रू मेंबर्स के खिलाफ एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जारी किया आरोप-पत्र
एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों के एक संगठन ने दावा किया है कि एयरलाइन ने पिछले महीने बीमार होने की सूचना देने वाले 200 क्रू मेंबर्स के खिलाफ आरोप-पत्र जारी किया है। वहीं, संगठन ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एयरलाइन प्रबंधन की ऐसी कार्रवाई कंपनी और उसके यात्रियों के हितों के लिए हानिकारक हो सकती है।