सिकंदराबाद से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी 49,944 वोटों से जीते लोकसभा चुनाव

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डी नागेंद्र को 49,944 वोटों से चुनाव हरा दिया है। जी किशन रेड्डी को कुल 4.73 लाख वोट मिले जबकि नागेंद्र को 4.23 लाख मत प्राप्त हुए। जी किशन रेड्डी इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में सिकंदराबाद सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

Load More