सिक्किम पुलिस के जवान ने दिल्ली में अपने 3 सहकर्मियों पर चलाई गोली, तीनों की हुई मौत
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि राजधानी के हैदरपुर स्थित वॉटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के एक कर्मी ने अपने 3 सहकर्मियों को गोली मार दी जिससे तीनों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी जवान ने आपस में हुई मामूली कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोली चलाई और आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।