सिक्किम बाढ़ में लापता हुए 23 सैन्यकर्मियों में से 1 को बचाया गया, जवान की हालत स्थिर: सेना
सेना के मुताबिक, सिक्किम की लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते लापता हुए 23 सैन्यकर्मियों में से एक को बचा लिया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है व इलाज जारी है। बकौल अधिकारी, 22 अन्य लापता सैन्यकर्मियों की तलाश के लिए अभियान जारी है। वहीं, इस बाढ़ के कारण सड़कें बह गई हैं।