सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 56, अभी भी 100 से अधिक लापता
सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है और करीब 142 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिक्किम में 26 शव बरामद हुए हैं जबकि 30 शव पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के बेसिन में मिले हैं।