सिक्किम में आई बाढ़ में लापता लोगों के परिजन के लिए सेना ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
उत्तरी सिक्किम की लाचेन घाटी में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण लापता सेना के कई जवानों व अन्य लोगों के परिजन के लिए सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बकौल सेना, उत्तरी सिक्किम के लिए 8750887741, पूर्वी सिक्किम के लिए 8756991895 और लापता सैनिकों के लिए 7588302011 हेल्पलाइन नंबर जारी हुए हैं।