सिक्किम में नई सरकार बनने के बाद 4% बढ़ाया गया सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
सिक्किम में नई सरकार बनने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक हुई। सिक्किम कैबिनेट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) व पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) को 4% बढ़ाने की मंज़ूरी दी है। यह फैसला 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगा और कर्मचारियों को अब 46% डीए मिलेगा।