सिक्किम में बर्फबारी व खराब मौसम के चलते फंसे 800 से ज़्यादा पर्यटकों को सेना ने निकाला
भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व खराब मौसम के चलते फंसे बुज़ुर्गों, बच्चों व महिलाओं समेत 800 से ज़्यादा पर्यटकों को निकाल लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी पर्यटकों को गर्म कपड़े व चिकित्सा सहायता दी गई। साथ ही उनके ठहरने के लिए सैनिकों ने अपनी बैरक खाली कर दी थीं।