सिक्किम में महसूस किए गए 4.3 तीव्रता का भूकंप के झटके
सिक्किम के कुछ हिस्सों में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रविवार को असम के कुछ हिस्सों में 4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।