सिक्किम में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की 12 छात्राओं से छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार
सिक्किम के सोरेंग में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को 8 से 14 साल की उम्र की 12 छात्राओं के साथ काफी समय से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल प्रशासन ने 10 मई को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पॉक्सो ऐक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।