सिक्किम में सड़क हादसे में शहीद हुए 4 जवानों के परिजनों को ₹50 लाख मुआवज़ा देगी यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने सिक्किम में सड़क हादसे में शहीद हुए राज्य के 4 जवानों के परिजनों को ₹50 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। साथ ही शहीदों के नाम पर उनके ज़िले की एक सड़क का नामकरण भी किया जाएगा।