सिक्योरिटी चेक के बिना एयरपोर्ट के अंदर जा रहीं कटरीना को सीआईएसएफ के अधिकारी ने रोका
ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के बिना ही एयरपोर्ट में दाखिल होती और एक सीआईएसएफ अधिकारी उन्हें रोकता हुआ दिख रहा है। इसके बाद कटरीना एंट्री गेट पर लौट आईं। कई यूज़र्स ने सीआईएसएफ अधिकारी की प्रशंसा की और एक यूज़र ने कमेंट किया, "बढ़िया किया।"