सिगरेट पी रहे 2 छात्रों ने पोल खुलने के डर से दिल्ली में की थी 8वीं के छात्र की हत्या: पुलिस
पुलिस ने बताया है कि बदरपुर (दिल्ली) में सौरभ नामक 8वीं के छात्र की पत्थर से मारकर हत्या करने के मामले में दो छात्र पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, सौरभ ने दोनों सहपाठियों को स्कूल परिसर में सिगरेट पीते हुए देख लिया था और कहा था कि वह टीचर को यह बात बता देगा जिससे दोनों डर गए थे।