सिटीग्रुप ने अगले दो वर्षों में की 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा
सिटीग्रुप ने घोषणा की है कि वह अगले 2 वर्षों में करीब 20,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। 2023 की चौथी तिमाही में $1.8 बिलियन का घाटा होने के बाद सिटीग्रुप ने यह घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिटीग्रुप का पिछले 15 वर्षों का सबसे खराब तिमाही प्रदर्शन है। सिटीग्रुप के पास दुनियाभर में फिलहाल 2.39 लाख कर्मचारी हैं।