सिडनी के चर्च में पादरी और लोगों पर चाकू से किया गया हमला, घटना की हुई लाइव स्ट्रीमिंग
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी और लोगों पर चाकू से हमला किया गया और घटना की लाइव स्ट्रीमिंग भी हुई थी। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं और पुलिस एक शख्स को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। हमलावर ने पादरी को सीने में चाकू मारा था।