सिडनी में डेविड वॉर्नर के फेयरवेल टेस्ट मैच के बाद अनुमति मिलने पर मैदान में घुसे फैन्स
सिडनी में शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर के फेयरवेल टेस्ट मैच के बाद दर्शकों को मैदान में घुसने की अनुमति दी गई। मैदान में घुसे फैन्स की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक फैन ने कमेंट किया, "पुराने दिनों की सुनहरी झलक!" एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "80 के दशक की याद आ गई।"