सिडनी में मैदान से बाहर जाने के प्रस्ताव पर कहा था 'हम खेलने आए हैं': नस्लीय टिप्पणी पर रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों पर दर्शकों की नस्लीय टिप्पणी को लेकर कहा है कि उन्होंने अंपायरों से कार्रवाई की मांग की थी। उस मैच में कप्तान रहे रहाणे ने कहा, "अंपायरों...ने हमसे कहा कि...अगर टीम मैदान से बाहर जाना चाहती है...तो जा सकती है...तब हमने कहा...'हम यहां खेलने आए हैं...ड्रेसिंग रूम में बैठने नहीं'।"