सितंबर 2022 में जियो के 7.24 लाख और एयरटेल के 4.12 लाख नए मोबाइल यूज़र्स बढ़े: ट्राई
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सितंबर-2022 में सर्वाधिक 7.24 लाख नए मोबाइल यूज़र्स जोड़े हैं जबकि एयरटेल भारती के यूज़र्स की संख्या 4.12 लाख बढ़ी है। बकौल ट्राई, अगस्त 2022 में 19.58 लाख यूज़र्स के नुकसान के मुकाबले नवंबर 2022 में वोडाफोन-आइडिया के 40.11 लाख यूज़र्स घटे हैं।