सितंबर 2022 में यूपीआई ट्रांज़ैक्शंस 3% बढ़कर हुए 678 करोड़

नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के मुताबिक, देश में अगस्त-2022 में हुए 657 करोड़ यूपीआई ट्रांज़ैक्शंस के मुकाबले सितंबर-2022 में 3% की बढ़ोतरी के साथ 678 करोड़ ट्रांज़ैक्शंस हुए। एनपीसीआई के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में यूपीआई के ज़रिए करीब ₹10.73 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ था और सितंबर में ₹11.16 लाख करोड़ का लेनदेन दर्ज किया गया।

Load More