सितंबर में एससीओ समिट के दौरान पीएम मोदी संग बैठक कर सकते हैं पाकिस्तानी पीएम: रिपोर्ट्स

राजनयिक सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ उज़्बेकिस्तान में शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर सकते हैं। यह समिट 15-16 सितंबर को प्रस्तावित है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री शरीफ वहां चीन, रूस और ईरान के राष्ट्रपतियों से भी मुलाकात करेंगे।

Load More