सितंबर से हर महीने 4-5 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई जाएगी हरी झंडी: रेल मंत्री वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को ऐलान किया कि देश में सितंबर से हर महीने लगभग 4-5 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। वैष्णव ने कहा, "हमने वैश्विक मानकों के अनुरूप रेलवे को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है।" गौरतलब है कि वंदे भारत देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है।