सित्तिवनी राबुका चुने गए फिजी के नए प्रधानमंत्री

फिजी की संसद ने शनिवार को सित्तिवनी राबुका को नया प्रधानमंत्री चुने जाने की घोषणा की। राबुका 2021 में गठित राजनीतिक पार्टी पीपल्स अलायंस के नेता हैं। संसद में राबुका के पक्ष में 28 वोट पड़े जबकि पूर्व प्रधानमंत्री वोरोक फ्रैंक बनीमरामा को 27 वोट मिले।16 वर्षों में पहली बार फिजी को नया प्रधानमंत्री मिला है।

Load More