सिद्धांत बेहद प्रोफेशनल थे, कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं थी: ऐक्टर के निधन पर गौतम रोडे
अभिनेता गौतम रोडे ने सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' के दिवंगत को-ऐक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को याद करते हुए कहा है कि वह बेहद मृदुभाषी और सभी से अच्छा व्यवहार रखने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा, "वह बेहद प्रोफेशनल थे...काम-से-काम रखते थे। बेहद फिट थे...उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं थी।" बकौल रोडे, उनके निधन की खबर ने उन्हें चौंका दिया था।