सिद्धारमैया ने पेयजल संकट के बीच शिंदे से की कृष्णा व भीमा नदी में पानी छोड़ने की अपील
उत्तरी कर्नाटक के कई ज़िलों में पेयजल संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर कृष्णा और भीमा नदी में पानी छोड़ने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि पेयजल की पूर्ति के लिए कृष्णा नदी में 2 टीएमसी (पानी मापने की इकाई) और भीमा नदी में 3 टीएमसी पानी छोड़ा जाए।