सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज़ डेट चौथी बार टली
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज़ डेट चौथी बार टल गई है। फिल्म बना रही 'धर्मा प्रोडक्शन्स' ने मंगलवार को कहा कि 'योद्धा' अब अपनी रिलीज़ की निर्धारित तिथि से 3 महीने बाद 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। गौरतलब है कि पहले 'योद्धा' की रिलीज़ डेट 8 दिसंबर तय की गई थी।