सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन वेन्यू पर आकाश अंबानी के आने से पहले लाया गया स्निफर डॉग
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता के आने से पहले अंबानी परिवार के सुरक्षाकर्मियों ने वेन्यू की सुरक्षा जांची। विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी स्निफर डॉग के साथ वहां की जांच करता दिखा। रिसेप्शन में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।