सिद्धू ने शेयर किया पत्नी की पहली कीमोथेरेपी का वीडियो, लिखा- ईश्वर की रज़ा में राज़ी
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की पहली कीमोथेरेपी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "जब आप जीवन के अच्छे और बुरे दौर को...भगवान की कृपा के रूप में स्वीकारते हैं...तो सब कुछ नदी की तरह बहता है...ईश्वर की रज़ा में राज़ी।" कौर को मार्च में स्टेज 2 कैंसर का पता चला था।