सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को दिया जन्म, सामने आई नवजात की तस्वीर
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नवजात के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "ऊपर वाले ने शुभदीप (मूसेवाला) के छोटे भाई को हमारी झोली में डाल दिया।" मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और 2022 में उनकी हत्या हो गई थी।