सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल एक गैंगस्टर को अमृतसर ज़िले के एक गांव में मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस को जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कुसा नामक आरोपियों के गांव में मौजूद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।