सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राहुल गांधी को गिफ्ट की दिवंगत सिंगर की तस्वीर
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सिंगर की एक तस्वीर गिफ्ट की। मुलाकात के बाद राहुल ने लिखा, "मैंने उनमें अद्भुत साहस और धैर्य देखा...उनकी आंखों में अपने बेटे के लिए गर्व और दिल में अत्यधिक प्यार दिखा। ऐसे पिता को सलाम करता हूं।"