सिद्धू मूसेवाला चाहते थे कि मैं पंजाबी में गाना गाऊं: अमेरिकन रैपर राजा कुमारी
भारतीय मूल की अमेरिकन रैपर राजा कुमारी ने बताया है कि दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला चाहते थे कि वह पंजाबी में गाना गाएं। उन्होंने बताया, "मेरा सिद्धू के साथ खास रिश्ता था...हम साथ में गाना करने वाले थे और उन्होंने कहा था कि वह मुझे पंजाबी में गाते हुए सुनना चाहते हैं। उन्हें लगता था...मेरी आवाज़ पंजाबी में अच्छी लगेगी।"