सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई की जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस द्वारा 'फर्ज़ी मुठभेड़' किए जाने के डर से बिश्नोई ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था और पंजाब पुलिस को उसकी हिरासत देने से रोकने की मांग की थी।