सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन को अज़रबैजान से भारत लाने का वीडियो आया सामने
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई को मंगलवार को अज़रबैजान से प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया जिसका वीडियो सामने आया है। आरोपी सचिन को लाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम अज़रबैजान गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, मूसेवाला की हत्या के प्रमुख साज़िशकर्ताओं में से एक सचिन फर्ज़ी पासपोर्ट के ज़रिए देश से फरार हो गया था।