सिनेमा ऐक्टर हूं इसलिए हमेशा बड़े पर्दे के लिए ही फिल्में करूंगी: रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा है कि वह सिनेमा ऐक्टर हैं और हमेशा बड़े पर्दे के लिए फिल्में करेंगी। उन्होंने कहा, "हम इतनी मेहनत इसलिए नहीं करते कि लोग कुछ भी देख लें। कम-से-कम हमें उतना सम्मान तो मिले कि लोग प्लान बनाकर (सिनेमाघरों में) फिल्म देखने आएं।" बकौल रानी, थिएटर में फिल्म देखने पर अधिक जुड़ाव महसूस होता है।