सिनेमा के माउंट एवरेस्ट से मिला: पहली बार कमल हासन से मिलने पर फिल्ममेकर अल्फोंस पुथरन

मलयाली फिल्ममेकर अल्फोंस पुथरन ने मंगलवार को ऐक्टर कमल हासन से मुलाकात की। उन्होंने ऐक्टर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "जीवन में पहली बार सिनेमा के माउंट एवरेस्ट कमल हासन से मिला। उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।" बकौल फिल्ममेकर, उन्होंने ऐक्टर से सिनेमा के 5-6 प्लॉट सुने और 10 मिनट में कॉपी में छोटे-छोटे नोट्स बनाए।

Load More