सिपाही ने शेयर किया यूपी में गाज़ीपुर पुलिस लाइन के 'गंदे शौचालय और मेस' का वीडियो
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में पुलिस लाइन के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के बाद गाज़ीपुर ट्रांसफर किए गए सिपाही मनोज कुमार ने सोशल मीडिया पर गाज़ीपुर पुलिस लाइन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिपाही ‘गंदे शौचालय और भोजनालय’ की शिकायत करता दिखा। वीडियो पर गाज़ीपुर पुलिस ने कहा, "उच्च अधिकारियों को इससे अवगत नहीं करवाया गया।"